भीलवाड़ा: परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में स्कूल वाहनों से दो बसें व एक ऑटो किया गया जब्त
भीलवाड़ा। जिला कलेक्टर एवं जिला परिवहन अधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने सांगानेरी गेट क्षेत्र में स्कूल वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया।अभियान के दौरान स्कूल बसों, ऑटो रिक्शा एवं अन्य स्कूली वाहनों की फिटनेस, बीमा, परमिट तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।