डुमरा: मेहसौल थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 2 घंटे में लापता युवक सकुशल बरामद
मेहसौल थाना पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक लापता युवक को शिकायत मिलने के महज दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से युवक के परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।