राघोगढ़: किला निवास पर पहुंचे लोगों की विधायक जयवर्धन सिंह ने सुनी समस्याएं
Raghogarh, Guna | Jul 19, 2024 राघोगढ़ किला निवास पर समस्याओं को लेकर 19 जुलाई को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने लोगो से मुलाकात कर हाल-चाल जाना, शिकायती आवेदन लिए। कुछ लोगो की शिकायतों का मौके पर ही अधिकारियो से फोन पर चर्चा कर निराकरण किया। वही अन्य लोगों के आवेदन लेकर निराकरण का आश्वासन दिया। शिकायतो को लेकर विधायक के निवास पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।