कोल: सराय मियां में बुजुर्ग महिला ने पुलिस पर लगाया बेटे को गलतफहमी में जेल भेजने का आरोप, SSP से की शिकायत
Koil, Aligarh | Feb 17, 2025 सराय मियां में एक बुजुर्ग महिला ने पुलिस पर गलतफहमी के चलते बेटे को जेल भेजने का आरोप लगाया है। पीड़ित बुजुर्ग महिला गुलिस्ताना ने बताया कि उनके बेटे का नाम आमिर है। आमिर नाम का ही एक अपराधी किस्म का युवक मोहल्ले में रहता है। आरोप है की पुलिस ने अपराधी किस्म के आमिर की जगह गलतफहमी में उनके बेटे आमिर को जेल भेज दिया है।