फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर क्षेत्र के शीतल खां रोड निवासी महिला झुलसी, उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया
थाना रसूलपुर क्षेत्र शीतल खां रोड निवासी महिला रिहाना गर्म चाय पलटने से रविवार सुबह आठ बजे झुलस गयी। जिसे आनन-फानन में उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया। फिलहाल उसका इलाज कराया गया है। घटना को लेकर उसके परिजनों ने जानकारी दी।