जमुई: पीरा गांव के पास ईंट लदे ट्रैक्टर के पलटने से पांच बाल मजदूर घायल, तीन को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Jamui, Jamui | Apr 19, 2026 ख़ैरा थाना क्षेत्र के पीरा गांव के पास रविवार की सुबह 10:00 बजे ईंट लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार पांच बाल मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा घायल तीन बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकी घायल दो बाल मजदूर को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।