नामकुम: नामकुम थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
Namkum, Ranchi | Jul 31, 2025 नामकुम थाना क्षेत्र स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार सुबह करीब नौ बजे एक शव बरामद हुआ है। शव बरामद होने की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। मिली जानकारी के अनुसार बरामद शव एक बस खलासी का है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात वह बस स्टैंड में ही गाड़ी में सोया था।