बाँदा :-हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते 03 अभियुक्तों को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । अभियुक्तों के कब्जे से माल-फड़ व जामातलाशी के कुल 68350 रुपये एवं 52 अदद ताश के पत्ते बरामद ।*
*विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा शपलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 13/14.06.2026 की देर रात्रि थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि डिंगवाही गांव में नाले के समीप कुछ व्यक्ति हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर छापेमारी करते हुए 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया । मौके से माल फड़ व जामा तलाशी के रुपये एवं ताश के पत्ते बरामद हुए है ।
*बरामदगी-*
▪️माल-फड़ व जामातलाशी से 68350 रुपये
▪️52 अदद ताश के पत्ते
▪️03 मोटरसाइकिल
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. महेश कुमार उर्फ पुत्र धनीराम निवासी छावनी थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
2. राजकिशोर पुत्र रामसेवक निवासी करछा थाना मटौंध जनपद बांदा ।
3. बैजनाथ पुत्र सुखदेव निवासी डाडीपुरवा महोखर थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा ।
*पंजीकृत अभियोग –*
▪️मु0अं0सं0 305/26 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. उत्कर्ष सिंह चौकी प्रभारी अतर्रा चुंगी
2. कां0 चन्द्रपाल सिंह
3. कां0 इन्द्रपाल सिंह
4. कां0 सत्यम गुर्जर
5. कां0 रविन्द्र कुमार
6. कां0 जितेन्द्र कुमार
Atarra, Banda | Jun 13, 2026