उदयपुर नगर निगम ने यूडी टैक्स वसूली को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार क्षेत्रों की छह व्यावसायिक संपत्तियां सीज कीं। कार्रवाई निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर हुई। सीज के बाद दो संपत्ति मालिकों ने बकाया कर जमा करा दिया। निगम ने 31 मार्च तक कर छूट का लाभ लेने की अपील की है।