रतनी फरीदपुर: मटुकचक में धोनी को जहरीले सांप ने काटा, बिगड़ी तबीयत, इलाज जारी
जहानाबाद के रतनी प्रखंड क्षेत्र के मटुकचक निवासी धोनी कुमार को घर से बाहर शौच के लिए जाने के दौरान सांप ने काट लिया। सांप काटने के बाद युवक की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में युवक का इलाज जारी है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।