चित्तौड़गढ़। लघु उद्योग भारती महिला इकाई की "प्रयास कौशलशाला" के तहत निर्भया सेना के सहयोग से महिलाओं व छात्राओं के लिए आत्मरक्षा कार्यशाला हुई। मुख्य प्रशिक्षक उमाजी चाहर व लक्षिताजी माहेश्वरी ने एक घंटे तक कलम, मोबाइल, दुपट्टा, चाबी जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं से आत्मरक्षा के गुर सिखाए।