तिसरी: गिरीडीह-नवादा रेल लाइन को मिली मंज़ूरी
Tisri, Giridih | May 22, 2026 कोडरमा सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का प्रयास रंग लाया है। अन्नपूर्णा देवी की पहल पर गिरिडीह-नवादा रेल लाइन बनाने की मंजूरी मिल गई है। बहुत जल्द ही नवादा से गिरिडीह तक भाया सतगावां, गावां, तिसरी, जमुआ होते हुए गिरिडीह तक रेल लाइन बनाने का काम शुरू हो जाएगा।