बरहेट: बोड़बांध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात्रि चौपाल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
शुक्रवार की रात्रि बोड़बांध गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर पंकज कर्मकार के निर्देश पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। आयोजित चौपाल में मौजूद चिकित्सक अभिनंदन कुमार, प्रत्यूष कमल के अलावा एमपीडब्ल्यू, बीपीएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने लगभग 100 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया एवं निशुल्क औषधि वितरण किया।