हल्द्वानी के मुखानी स्थित केवीएम स्कूल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। शुरुआती जानकारी के अनुसार स्कूल परिसर में खड़ी बस में आग लगी, जिसके बाद दो बसें जल गईं और स्कूल को भी नुकसान पहुंचा। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर आगे भी कार्रवाई और फायर सेफ्टी ऑडिट जारी रहेगा।
#HaldwaniNews #FireIncident #KVMSchool #HaldwaniFire #FireBrigade #UttarakhandNews #NainitalNews #FireSafety #BreakingNews #HaldwaniUpdate #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Jun 23, 2026