दतिया: भोय गांव से 16 भैंसें चोरी, दुरसड़ा पुलिस ने तीन लोडिंग वाहनों के चालकों पर केस दर्ज कर तलाश शुरू की
Datia, Datia | Apr 30, 2026 दतिया जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र में गुम मवेशियों के मामले में पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम भोय निवासी दयानंद पाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 16 छोटी-बड़ी भैंसें, जिनकी कीमत करीब 6 से 7 लाख रुपये है, 23 अप्रैल से लापता हैं। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के गांवों और टोल प्लाजा के सीसीटीवी खंगाले।