नगर निगम मेदिनीनगर की टीम द्वारा जलापूर्ति कनेक्शन को लेकर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। अवैध कनेक्शन के साथ मोटर का इस्तेमाल हो रहा है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। मंगलवार को वार्ड नं 12, 24, 25, 26, 27 में कार्रवाई की गयी। इस क्रम में अवैध कनेक्शन के साथ चार मोटर भी पकड़ी गयी। मोटर को जप्त कर लिया गया है। जुर्माना की कार्रवाई की जा रही है।