मेदिनीनगर (डालटनगंज): सदीक चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने चोरी के शक में 4 संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा, कीमती गहने किए बरामद
मेदिनीनगर शहर के शादिक चौक के पास ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से चार महिलाओं को चोरी के आरोप में पकड़ा गया। ट्रैफिक पुलिस को इन महिलाओं की हरकतें संदिग्ध लगीं,जिसके बाद उन्हें रोका गया और पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान महिलाओं के पास से कई कीमती गहने बरामद हुए। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, जब उनसे गहनों के बारे में जानकारी मांगी गई तो वे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सकीं।