झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने मंगलवार दोपहर 2 बजे मेदिनीनगर में एक प्रेस बयान जारी कर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर लखनउ में भाजपा के इशारे पर देशद्रोह व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने की कड़ी आलोचना की है। कहा कि मोदी सरकार की आन्तरिक सुरक्षा मोर्चे पर विफलता के कारण 26 पर्यटकों की दुखद हत्या हुई।