अशोक नगर: गाली देने से रोका तो बरसे लाठी-डंडे यादव कॉलोनी में युवक पर चार लोगों का जानलेवा हमला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर में शराब के नशे में गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। शहर की यादव कॉलोनी में चार लोगों ने मिलकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय संतोष अहिरवार ने मंगलवार रात करीब 10 बजे पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों को गाली-गलौज करने से मना किया था। आरोप है कि इससे नाराज होकर लोकेश साहू