जमुई: खैरमा में मंदिर पूजा करने गई युवती हुई गायब, परिजनों ने युवक पर अपहरण का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Aug 20, 2024 खैरमा गांव से पतनेश्वर मंदिर पूजा करने गई एक युवती लापता हो गई। जिसके बाद परिजनों ने एक युवक पर शादी की नीयत से अपहरण करने की आशंका जताते हुए टाउन थाने में आवेदन देकर युवती को सकुशल बरामदगी व आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को लेकर गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने पतौना गांव के रंजीत कुमार उर्फ़ साजन कुमार पर अपहरण करने का आरोप लगाया है।