कायमगंज: मोहल्ला नया गनीपुर में पार्सल डिलीवरी के दौरान विवाद, दूसरे सामान निकालने पर डिलीवरी बॉय के साथ हुई मारपीट
नवाबगंज के मोहल्ला नया गनीपुर में शुक्रवार शाम को एक पार्सल डिलीवरी के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि आर्डर किए गए सामान की जगह दूसरा सामान निकालने पर गांव हरदुआ निवासी डिलीवरी बाय रणविजय सिंह के साथ मारपीट की गई। पीड़ित डिलीवरी बॉय ने थाना नवाबगंज पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की माग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।