एटा: भैंस बांधने पर भाइयों में हुई मारपीट, एक गंभीर घायल, रिजोर में लाठी-डंडे चले, पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया
Etah, Etah | Sep 12, 2026 थाना रिजोर क्षेत्र के ग्राम रिजोर में घर की जमीन पर भैंस बांधने को लेकर सगे भाइयों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडे चले, जिसमें राजेश पुत्र रोशन गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने घायल राजेश को सीएचसी सकीट में भर्ती कराया है।राजेश ने अपने बड़े भाई शैलेंद्र, उसके पुत्र विशाल और पुत्री जानू समेत अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी