पोलायकलां: ग्राम देवली में एक महिला के साथ की गई छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया केस
अवन्तिपुर बडोदिया थाने की पोलायकलां पुलिस चाैकी क्षेत्र के ग्राम देवली में एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पोलायकलां चाैकी पुलिस से बुधवार शाम को प्राप्त जानकारी अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है।