राहे: पूर्व CM के दिल्ली आवास से मिले BMW की जांच को लेकर छापेमारी, सांसद धीरज साहू को भी हिनू स्थित ED कार्यालय से समन
Rahe, Ranchi | Feb 8, 2024 झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर बीते 29 जनवरी को ईडी की टीम ने छापेमारी की थी. इस दौरान ईडी की टीम ने एक हरियाणा नंबर की बीएमडब्ल्यू कार को जब्त कर अपने साथ ले गई थी. इसे लेकर ईडी की टीम सासंद धीरज साहू के मानेसर स्थित आवास पर पहुंची है. साथ ही इस मामले में ईडी ने सांसद धीरज साहू को पूछताछ के लिये समन भेजा है.