राहे: राहे में क्षेत्रीय प्रतिभा दर्शन महोत्सव संपन्न
Rahe, Ranchi | Feb 2, 2024 प्रखंड के अभिराम महतो उच्च विद्यालय पोगड़ा-रंगामाटी के मैदान में दो दिनी क्षेत्रीय प्रतिभा दर्शन महोत्सव संपन्न हो गया है। विधायक सुदेश महतो ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। पंचायत की टीम को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया और कहा कि प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण और मंच देने के लिए गांव स्तर में प्रतिभा दर्शन प्रतियोगिता आयोजित की गई है।