राहे: इटकी की जलमीनार से पांचवे दिन भी लोगों नहीं मिला पानी
Rahe, Ranchi | Feb 3, 2024 प्रखंडवासियों को पांचवें दिन भी जलमीनार से जलापूर्ति नहीं की गई। संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद संज्ञान नहीं लिया गया। पीएचईडी विभाग द्वारा जलमीनार में पानी संग्रह करने के लिए लगाई गई छह डीप बोरिंग में पांच खराब है। यह जानकारी जलमीनार संचालक मो शहीद अंसारी ने दी। इधर, सुबह सभी कामकाज छोड़कर लोग पानी के जुगाड़ में घूमते नजर आए।