माकड़ी: खाद्य विभाग को फिर मिल सफलता,
ग्राम अरंगुला के पास धान का अवैध परिवहन कर रहे एक वाहन सहित 236 बोरी धान को किया जप्त
माकडी और उड़ीसा बार्डर में चेक पोस्ट नाका पर लगातार सघन चेकिंग की जा रही हैं इसी बीच 24 जनवरी को खाद्य विभाग उड़नदस्ता टीम ने ग्राम अरंगुला तरफ से अवैध रूप से धान का परिवहन कर रहे वाहन क्र.CG27 H 8378 को 236 बोरी धान से साथ पकड़ा गया।धान परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर धान उपार्जन नीति की कंडिका के उल्लंघन तहत कार्यवाही कर जप्त किया है