अजयगढ़: प्राचार्य के बचाव में उतरे कॉलेज अधिकारी-कर्मचारी आरोपों को बताया बेबुनियाद।
Ajaigarh, Panna | Sep 29, 2026 शासकीय महाविद्यालय अजयगढ़ में प्राचार्य पर छात्राओं से छेड़छाड़ के लगाए गए आरोपों को लेकर अब महाविद्यालय प्रशासन ने अपना पक्ष सामने रखा है। महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एसडीएम के नाम तहसीलदार अजयगढ़ को ज्ञापन सौंपकर छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। ज्ञापन में कहा गया कि 28 सितंबर को कुछ छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य के खिल