महोबा: जिला पुरुष अस्पताल में एडीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर दिए सख्त निर्देश
Mahoba, Mahoba | Apr 22, 2026 जिला पुरुष अस्पताल में एडीएम नमामि गंगे मोइनुल इस्लाम ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इमरजेंसी, ओपीडी, लैब और पर्ची काउंटर की जांच की गई। मरीजों से फीडबैक लेकर सेवाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण में कुछ एसी खराब मिले, जिन्हें बदलने के निर्देश दिए गए। एडीएम ने साफ-सफाई, पेयजल, समयबद्ध उपस्थिति और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए।