आगर: आगर कानड़ मार्ग पर टोल टैक्स के पास पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी, शिवगढ़ के 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत
रविवार शाम करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिवगढ़ निवासी बद्रीलाल पिता अमीर जी मालवीय (उम्र 60 वर्ष) की मौत हो गई। वह बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी कानड़ मार्ग पर टोल टैक्स के पास एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया।