आगर: आगर में रामनवमी पर रणजीत हनुमान मंदिर से निकली रामसवारी, बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए
रामनवमी के अवसर पर आगर के रणजीत हनुमान मंदिर से रविवार शाम 6 बजे रक्षक मित्र मंडल द्वारा राम सवारी निकाली गई जो रणजीत हनुमान मंदिर से शुरू हुई और शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई नगर पालिका कार्यालय के सामने स्थित वीर हनुमान मंदिर पहुंची जहां पर महा आरती का आयोजन हुआ यहां राम सवारी में कलाकारों द्वारा हनुमान जी का रूप धारण कर चल रहे थे।