आगर: आगर जिले में स्कूलों का संचालन समय पर करने के निर्देश, समय पर न पहुंचने वाले शिक्षकों का वेतन काटा जाएगा
आगर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी आर.सी. खंदार ने सभी शासकीय विद्यालयों को समय पर संचालित करने के निर्देश रविवार शाम 6 बजे दिए हैं। उन्होंने बताया कि कई ग्रामीण शालाएं समय पर नहीं खुल रही हैं या बंद मिल रही हैं। निर्धारित समय सुबह 10:30 से शाम 4:30 तक का पालन अनिवार्य है। लापरवाही पर शिक्षक का वेतन काटा जाएगा।