आगर: छावनी में भाजपा जिला कार्यालय पर स्थापना दिवस मनाया गया, जिलाध्यक्ष ओममालवीय व अतिथियों ने भाजपा का झंडा फहराया
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस रविवार दोपहर 1 बजे जिला भाजपा कार्यालय सहित जिलेभर में हर्षोउल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष ओम मालवीय एवं अतिथियो ने भाजपा का झंडा फहराया।