खजनी: शिव कुमार त्रिपाठी हत्याकांड में अमन चौधरी की गिरफ्तारी, पुरानी रंजिश की कड़ी सामने आई
सिकरीगंज के अहिरौली खुर्द गांव मे अधिवक्ता आदित्य त्रिपाठी के पिता शिव कुमार त्रिपाठी की हत्या के मामले मे पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपित अमन चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शिव कुमार त्रिपाठी की आठ अगस्त 2026 को ब्रह्मभोज के दौरान पुरानी रंजिश मे हत्या कर दी गई थी। उन्हे भोजन के लिए बुलाने के बाद विद्यालय के पीछे ले जाकर धारदार हथियार से हत्या कर दिया।