गुमला: कला संस्कृति के संरक्षण के लिए हर रविवार को होटल सेलिब्रेशन इन में हो रहा नियमित प्रशिक्षण
Gumla, Gumla | Jul 19, 2026 मां सरस्वती कमल आसन सांस्कृतिक कला मंच, बाईपास रोड उर्मी द्वारा स्थानीय होटल सेलिब्रेशन इन में प्रत्येक रविवार को गीत-संगीत एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों का नियमित प्रशिक्षण एवं रिहर्सल आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी लोक कला, संस्कृति और पारंपरिक संगीत से जोड़ना तथा उन्हें कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।