#अरवल: सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित छठ पूजा हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध! 🙏✨
लोक आस्था के महापर्व #छठ_पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुदृढ़ विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस एवं पुलिस अधीक्षक श्री किरण कुमार गोरख जाधव द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। 🔎🌊
मुख्य निरीक्षण स्थल:
🔹 भदासी छठ घाट (अरवल प्रखंड)
🔹 किंजर छठ घाट (करपी प्रखंड)
🔹 कुर्था सूर्यमंदिर एवं पंचतीर्थ छठ घाट (कुर्था प्रखंड)
निरीक्षण के दौरान दिए गए मुख्य निर्देश:
🧹 घाटों एवं पहुंच पथों की समुचित साफ-सफाई व पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था।
🛑 खतरनाक एवं गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित कर बैरिकेडिंग व चेतावनी संकेतक लगाना।
⛺ महिलाओं के लिए वस्त्र बदलने हेतु अस्थाई कमरे का निर्माण।
🚨 गोताखोर, मेडिकल टीम, कंट्रोल रूम और SDRF की प्रतिनियुक्ति।
👮 भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सतत निगरानी एवं सुचारू यातायात व्यवस्था।
जिला प्रशासन अरवल की अपील:
"सभी जिलेवासी छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं। निर्धारित व सुरक्षित घाटों पर ही अर्घ्य अर्पित करें तथा बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।" Public ki Awaz Arvind Yadav Public Ki Awaz - News
#ArwalAdministration #ChhathPuja2026 #ChhathMahaparv #BiharPolice #ArwalUpdate #SafetyFirst
Arwal, Arwal | Nov 15, 2026