पीरो: हसन बजार से धोखाधड़ी कर गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा, बाइक और मोबाइल बरामद
Piro, Bhojpur | Jun 30, 2026 हसन बाजार थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। धोखाधड़ी कर गबन करने के मामले में नामजद एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। मंगलवार की शाम 5:00 के करीब दी गई जानकारी के अनुसार, 1 जून 2026 को हसन बाजार थाना कांड संख्या 51/26 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।