कुरई: सिवनी में बाल देखरेख संस्थाओं का जिला निरीक्षण समिति ने किया निरीक्षण
Kurai, Seoni | Jun 19, 2026 सिवनी में जिला निरीक्षण समिति ने शासकीय बाल देखरेख संस्थाओं का निरीक्षण कर बच्चों की सुरक्षा, सुविधाओं और कल्याण संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शुक्रवार को समिति ने विशेष गृह, संप्रेक्षण गृह एवं सुरक्षित स्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं जानी गईं।