शाजापुर के बेरछा रोड पर सोमवार शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सांपखेड़ा गांव के पास शाम करीब 5 बजे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रॉलियां पलटकर सड़क पर आ गिरीं और सीमेंट की बोरियां व सरिया सड़क पर बिखर गया।हादसे के बाद सरिया से भरे ट्रैक्टर का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।