ग्यारसपुर: समय रहते कार्रवाई से 15 वर्षीय बालिका का बाल विवाह रुकवाया गया
ग्यारसपुर ब्लॉक के ग्राम खनदा में प्रशासन और सोशल वेलफेयर टीम की तत्परता से शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे एक नाबालिग बालिका का विवाह रुकवाया गया। सूचना मिलते ही टीम ने महिला बाल विकास विभाग को अवगत कराया और संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांव पहुंची। जांच में बालिका की उम्र 15 वर्ष पाई गई, जिसके बाद परिजनों को समझाइश देकर विवाह रोक दिया गया।