देवसर: नवानगर थाने में FIR दर्ज नहीं होने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार, जमीनी विवाद में हुई थी मारपीट
सिंगरौली पुलिस भले ही फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा शिकायत पर त्वरित कार्यवाही की बात करती है परन्तु जमीनी हकीकत इससे उलट देखने को मिलती है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पीड़ित इस बात की शिकायत लेकर पहुंचते हैं कि उनकी शिकायत अमुक थाने में दर्ज ही नहीं की जा रही है। इसलिए पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की है।