देवसर: जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक 26 दिसंबर को कलेक्टर की अध्यक्षता में होगी आयोजित
कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अनुसूचित जाति एवं जन जाति अत्याचार निवारण समिति की बैठक 26 दिसम्बर को अपरान्ह 3:30 बजे आयोजित होगी। सहायक आयुक्त जन जाति कार्य विभाग ने संबंधित विभागो के अधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।