देवसर: हिंडालको महान को महिला सशक्तिकरण के लिए मिला PRSI अवार्ड
रायपुर के होटल बेबीलोन इंटनेशनल में पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) के 46वें अखिल भारतीय जनसंपर्क महाकुंभ में हिंडालको महान को महिला स्वावलंबन और विकास के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए 'बेस्ट CSR प्रोजेक्ट ऑफ वुमन डेवलपमेंट' श्रेणी में द्वितीय स्थान का सम्मान प्राप्त हुआ। यह आयोजन PRSI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक के नेतृत्व में संपन्न हुआ।