देवसर: हिंडाल्को के लापता इंजीनियर का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला, पुलिस कर रही है जांच
जिले के बरगवां स्थित महान अल्युमिनियम प्लांट के ऑटो शॉप विभाग में कार्यरत इंजीनियर आशीष कुमार राय बीते सोमवार सुबह 8 बजे से ही लापता हैं। जिनका 30 घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद उनके अधिकारियों ने उनकी गुमसुदगी की सूचना थाने में दर्ज कराई है। बरगवां निरीक्षक शिव पूजन मिश्रा के अनुसार कयास लगाए जा रहे की पत्नी से विवाद के कारण घर छोड़ा है