धनौरा: गजरौला मोगा होटल के बाहर खड़ी कारों में बोलेरो ने मारी टक्कर, घटना कमरे में कैद, एक व्यक्ति घायल, वीडियो हुआ वायरल
कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात 9:30 पर नेशनल हाईवे 9 पर स्थित मोगा टूरिस्ट ढाबे के सामने एक तेज रफ्तार कार ने छह वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में एक युवक भी घायल हुआ, जिसे कार ने टक्कर मारी। जबकि सभी कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद आरोपी कार सवार मौके से फरार हो गए, हालांकि घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।