🇮🇳 गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर खीरी पुलिस ने लिया सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा का संकल्प 🇮🇳
लखीमपुर खीरी। 2 अक्टूबर 2026। पुलिस लाइन्स खीरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव तथा शास्त्री जी के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और “जय जवान, जय किसान” के संदेश से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
🏅 उत्कृष्ट सेवा करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए।
🧣 पुलिस लाइन के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कंबल भी वितरित किए गए।
🇮🇳 इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता और आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक खीरी सहित पुलिस लाइन्स एवं विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
#GandhiJayanti #LalBahadurShastri #KheriPolice #LakhimpurKheri #Police #RashtraSeva #SatyAhimsa #JaiJawanJaiKisan
Lakhimpur, Lakhimpur Kheri | Oct 3, 2026