रॉबर्ट्सगंज: पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने लूट कांड के मामले में दिया बयान
बीती 18 जुलाई 2026 को बभनी थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यवसाई से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया, 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,पुलिस ने कुल 62 लाख से अधिक मूल्य का सोने चांदी के जेवरात को किया बरामद,लूट कांड के दो अभियुक्त पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार,थाना बभनी दुद्दी और एसओजी टीम को संयुक्त रूप से सफलता मिली है।