डुमरांव: डुमरांव में शांतिपूर्ण तरीके से आगामी पर्वों को मनाने को लेकर SDPO ने की लोगों से अपील, कहा : आचार संहिता का करें पालन
Dumraon, Buxar | Apr 9, 2024 डुमरांव में शांतिपूर्ण तरीके से आगामी पर्वों को मनाने को लेकर एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने लोगों से अपील की है। एसडीपीओ ने कहा कि डुमरांव शांति का शहर रहा है, यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आचार संहिता लागू है, ऐसे में उन्होंने अपील किया कि आचार संहिता के नियमों का पालन किया जाए।