डुमरांव: डुमरांव पुलिस ने टेढकी पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाकर दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, 34.56 लीटर शराब जब्त
Dumraon, Buxar | Apr 9, 2024 सोमवार की रात्रि डुमरांव पुलिस ने टेढकी पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाकर दो शराब तस्करों को धर दबोचा है। उनके पास से कुल 34.56 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। मंगलवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर इस मामले में जानकारी देते हुए एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि कि इस मामले दो अभियुक्त पकड़े गए हैं।