आज दिनांक 01.08.2026 को जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में अभियोजन की बैठक की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक रोहतास, जिला अभियोजन पदाधिकारी, सहायक लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक एवं अन्य विधि पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी अभियोजन पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ सामंजस्य बनाकर कार्य करें। लंबित वादों के निष्पादन की धीमी गति और केस में कंप्लायंस पूर्ण होने के बावजूद न्यायालय में मामला प्रस्तुत नहीं करने पर जिलाधिकारी ने संबंधित लोक अभियोजन पदाधिकारी एवं सहायक लोक अभियोजन पदाधिकारी पर नाराजगी प्रकट करते हुए शोकॉज जारी किया। निर्देश दिया गया कि सभी विधि पदाधिकारी स्पीडी ट्रायल से संबंधित सभी मामलों का निष्पादन यथा शीघ्र करना सुनिश्चित करें साथ ही समान्य मामलो के निष्पादन में भी प्रगति लाएं। साथ ही प्रत्येक वाद में राज्य का पक्ष दृढ़तापूर्वक रखा जाय। उन्होंने सभी अभियोजन पदाधिकारियों को अपने कार्यों में पर्याप्त सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी है और हम सबकी यह प्राथमिकता होनी चाहिए कि हम न्याय समय से दिला सके।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 3, 2026